{"_id":"6159efbb8ebc3ed3d237115e","slug":"animals-dying-of-diseases-in-chandikara-mainpuri-news-agr510140520","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदीकरा में बीमारियों से मर रहे जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदीकरा में बीमारियों से मर रहे जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। क्षेत्र के गांव चंदीकरा में करीब 10 दिनों से जानवरों में बीमारियां फैल रही हैं। जिससे अलग अलग लोगों के करीब एक दर्जन जानवरों की मौत हो चुकी है। गांव में जानवरों को लेकर दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही से जानवरों की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने गांव में पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विकास खंड क्षेत्र के गांव चंदीकरा में करीब 10 दिनों से जानवरों में बीमारियां फैल रही हैं। गांव के जोर सिंह, मूलचंद, बंगाली, बीरेंद्र, राकेश कुमार, समीना बेगम आदि लोगों के एक दर्जन जानवरों की मौत हो गई है। गांव के लोगों में जानवरों को लेकर दहशत बनी हुई है। गांव में आधे से ज्यादा आबादी जानवरों का पालन करती है। उनका दूध बेच कर अपना जीवन यापन करते हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिल अग्रवाल ने जानवरों को 10 किलोमीटर दूर बरनाहल पशु चिकित्सालय पर लाने की बात कही। ग्रामीणों में पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमल चतुर्वेदी, अरुण ठाकुर, अमित दुबे, आकाश दुबे, मान सिंह, नारायण शर्मा, मिथुन कठेरिया, लव आदि लोग मौजूद रहे।