फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry farmers jammed for not getting fertilizer

खाद न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम

Sun, 07 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers jammed for not getting fertilizer
अछनेरा-भरतपुर रोड पर किसानों ने लगाया जाम। संवाद - फोटो : Agra Dehat
अछनेरा। अनाज मंडी समिति में स्थित सहकारी समिति में खाद आने की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंचे किसानों को वहां ताला लटकता मिला। खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर जमा लगा दिया। इस दौरान राहगीरों से किसानों को नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रात में ही समिति में दो ट्रक डीएपी आई है। खाद आने की सूचना पर सुबह ही क्षेत्र के लोग समिति पर आ डटे। सुबह छह बजे पहुंचे किसान दो घंटे तक सचिव के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं आए। समिति पर ताला लटकता देख किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। भाई दूज के कारण महिलाएं भी जाम भी फंसी। इस पर लोगों की किसानों से कहासुनी भी हुई। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुट्टी का दिन होने के कारण खाद का वितरण नहीं होना बताकर लोगों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए। मौके पर अर्जुन सिंह छौंकर, महेंद्र सिंह, लाखन सिंह, गोविंद सिंह, पंकज,अनिल, वासुदेव, डालचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed