फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry colleagues jammed due to beating of operator

Agra News: परिचालक की पिटाई से गुस्साए साथियों ने लगाया जाम

Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Angry colleagues jammed due to beating of operator
मैनपुरी।
विज्ञापन

कस्बा बेवर में शनिवार की शाम एक सवारी के बस से गिर जाने के बाद वहां पहुंचे परिजन व अन्य लोगों ने एक परिचालक की पिटाई कर दी। उक्त घटना से गुस्साए अन्य साथियों ने मार्ग पर बसों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के करीब आधा घंटा बाद जाम खुल सका। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शनिवार की शाम बेवर बस स्टैंड के पास चौकी गेट पर एक धौलपुर डिपो की बस आकर रुकी थी। उक्त बस से उतरते समय एक सवारी गिर कर चोटिल हो गई। उक्त घटना के बाद धौलपुर डिपो की बस वहां से चली गई। कुछ देर बाद वहां घायल हुई सवारी के परिजन व कुछ अन्य लोग आ गए। बेवर डिपो के संविदा कर्मी परिचालक राजेश कुमार निवासी नगला शीशम किशनी को पकड़ कर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह भाग कर एआरएम कार्यालय के अंदर गया तो आरोपियों ने वहां भी पिटाई की। साथी की पिटाई की घटना से गुस्साए साथियों ने मैनपुरी भोगांव मार्ग पर बसों के आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल परिचालक का मेडिकल कराया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आधा घंटे से लगा जाम खुल सका। पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed