फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by the death of the farmer, the villagers blocked the highway

Agra News: किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angered by the death of the farmer, the villagers blocked the highway
भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हाइवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने हाइवे अथॉरिटी पर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की सुबह अवरोध डाल कर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझा बुझाकर एक घंटा से लगा जाम खुलवाया।
थाना क्षेत्र के गांव मुरली नगर निवासी किसान श्याम सिंह बृहस्पतिवार को साइकिल से कस्बा के बाजार सब्जी लेने गए थे। देर शाम वापस लौटते समय हाइवे पर बीटीसी प्रशिक्षण केंद्र पर पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकोंं द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उक्त घटना से आक्रोशित मुरली नगर और नगला पाठ के ग्रामीणों ने हाइवे पर अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। जाम लगाए ग्रामीण हाइवे अथॉरिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। जाम लगने से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण हाइवे अथॉरिटी पर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि लापरवाही से किए गए निर्माण के चलते ही आए दिन हादसे होते हैं। सीओ ने ग्रामीणों को समझाते हुए उनकी समस्या को जिलाधिकारी व हाइवे अथॉरिटी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटा से लगा जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग से अवरोध आदि हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अंडरपास निर्माण में है कमी
ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे अथॉरिटी ने जो अंडरपास बनाया है। उसमें तकनीकी रूप से काफी कमियां हैं। एक ओर सर्विस रोड को चौड़ा बनाया है और दूसरी और मार्ग को अत्यधिक संकुचित कर दिया गया है। इससे आए दिन घटनाएं घटती है। जिसमें बेगुनाह लोग अपनी जान गवां रहे हैं।

----------
गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
शुक्रवार को श्याम सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। शाम को शव गांव स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed