फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by molestation, a girl from non-community committed suicide

Agra News: छेड़छाड़ से क्षुब्ध गैर समुदाय की किशोरी ने कर ली खुदकुशी

Wed, 14 Feb 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Angered by molestation, a girl from non-community committed suicide
किशनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक में छेड़छाड़ से क्षुब्ध गैर समुदाय की किशोरी ने घर आकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार दोपहर को खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां गांव के सुभाष राठौर ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने जब शोर मचाया तो गुस्से में आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर तूने घटना के बारे में किसी को बताया तो तुझे और परिवार के लोगों को मार दूंगा। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी बदहवास घर पहुंची। शाम के समय जब घर पर कोई नहीं था, तो पीड़िता ने छत पर बनी रसोई में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी का शव फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
गैर समुदाय की किशोरी ने छेड़छाड़ और पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़, पीटने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - सुनील कुमार सिंह, सीओ भोगांव

किशोरी के साथ पति को देख पत्नी ने की थी पिटाई
किशनी। खरगपुर निवासी किशोरी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी आग बबूला हो गई। उसने किशोरी की पिटाई की थी। इस बारे में मृतका के परिजन ने जानकारी दी। वहीं आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। हालांकि बाद में तहरीर छेड़छाड़ में बदल गई। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर में 16 वर्षीय गैर समुदाय की किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं परिजन की ओर से आरोपी पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा मौके पर आरोपी की पत्नी के आ जाने और किशोरी को पीटने का आरोप लगाया गया। तमाम आरोपों के बीच किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। वहीं परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। बुधवार को इस मामले में पिता व अन्य परिजन की ओर से लगाए जा रहे दुष्कर्म के आरोप के बावजूद जो तहरीर दी गई। उसमें दुष्कर्म और आरोपी की पत्नी के मौके पर आने का जिक्र नहीं किया गया। मामला भी छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर खुदकुशी का दर्ज करा दिया गया। इस घटना को लेकर सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के पिता ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहां तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है। तो दर्ज मामले में धारा तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।



दोगुने से भी अधिक उम्र का है आरोपी
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुभाष राठौर की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह शादीशुदा होने के साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से ही आरोपी और उसकी पत्नी फरार हैं। घर पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसी भी उनके बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed