फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi center closed till January 9, take home ration will be distributed

Agra News: आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक बंद, टेक होम राशन का होगा वितरण

Mon, 02 Jan 2023 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center closed till January 9, take home ration will be distributed
कासगंज। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभार्थी को टेक होम राशन का वितरण होगा। जबकि माध्यमिक स्कूलों में 5 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित हो चुके हैं। जबकि मान्यता प्राप्त स्कूलों ने भी अपने अवकाश घोषित कर दिए हैं। इन अवकाशों के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आने का सिलसिला बना हुआ था। इन केंद्रों पर 3 से 6 साल की आयु के बच्चे अभी तक प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत पढ़ने के लिए आ रहे थे। जबकि इन केंद्रों पर बच्चों को ठंड से बचाने के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही थी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेगें और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण करने के साथ ही सामुदायिक गतिविधियों और अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जाएगा। वहीं, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड से जुडे़ सभी विद्यालयों में पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed