{"_id":"5f9bd4da8ebc3e9bc202ca99","slug":"ancient-guru-mandir-will-be-built-as-a-new-tourist-destination-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल से भी पुराना गुरु मंदिर बनेगा आगरा में नया पर्यटन स्थल, जीर्णोद्धार कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल से भी पुराना गुरु मंदिर बनेगा आगरा में नया पर्यटन स्थल, जीर्णोद्धार कार्य शुरू
Fri, 30 Oct 2020 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:24 PM IST
सार
- 408 साल पुराने प्राचीन बुर्ज हीरानंद का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन
प्राचीन गुरु मंदिर ( बुर्ज हीरानंद)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ऐतिहासिक सेठ का बाग दादाबाड़ी में प्राचीन बुर्ज हीरानंद (काला बुर्ज) का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मुगल बादशाह जहांगीर के काल में इस बुर्ज का निर्माण सेठ हीरानंद मुकीम ने करवाया था।
विज्ञापन
दरअसल यह एक गुरु मंदिर है, जो 408 साल पुराना है। ताजमहल से ज्यादा पुराने इस बुर्ज के जीर्णोद्धार की शुरुआत कर दी गई है। इसे पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो कराने की योजना भी है।
विज्ञापन
जैन इतिहासकार दुष्यंत जैन ने बताया कि इस गुरु मंदिर में सेठ हीरानंद ने प्रथम दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरि के चरणों की प्रतिष्ठा चतुर्थ दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरि के हाथों से करवाई थी। जिनदत्त सूरि का जन्म विक्रम संवत 1595 में हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा के दरबार में जिनदत्त सूरि ने स्थानीय भट्ट को हराकर सवाई युग प्रधान की पदवी पाई थी। उन्होंने कई शास्त्रों की रचना की। एक लाख 30 हजार नए श्रावक जैन धर्म में दीक्षित किए।
इससे पहले इसके जीर्णोद्धार के लिए आगरा विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने प्रयास किए थे। अब उनके अनुज राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने इस अधूरे कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।
मंदिर निर्माण कमेटी के सुनील कुमार जैन ने बताया कि बुर्ज के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मंदिर ग्यासपुरा को नई पहचान देगा।
इससे पहले इसके जीर्णोद्धार के लिए आगरा विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने प्रयास किए थे। अब उनके अनुज राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने इस अधूरे कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।
मंदिर निर्माण कमेटी के सुनील कुमार जैन ने बताया कि बुर्ज के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मंदिर ग्यासपुरा को नई पहचान देगा।