फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anand Kumar, the contact head of the Sangh's Western UP region, has passed away.

Agra News: संघ के पश्चिमी यूपी क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद कुमार का निधन

Tue, 23 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Anand Kumar, the contact head of the Sangh's Western UP region, has passed away.
आनंद कुमार 
आगरा। संघ के पश्चिमी यूपी क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद कुमार का निधन उनके निधन की सूचना से संघ विचार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आनंद सहारनपुर में संघ प्राथमिक वर्ग के प्रवास पर थे। वहीं पर दोपहर 12 बजे हृदयगति रुकने के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

प्रांत सह प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आनंद का परिवार आगरा की विजय नगर कॉलोनी में रहता है। उनकी शिक्षा आगरा में ही संपन्न हुई थी और यहीं से वह संघ के संपर्क में आए। 1982 में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 1984 में संघ के प्रचारक बने। तहसील प्रचारक और बाद में मेरठ में विभाग प्रचारक बने। इसके बाद कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक के नाते संघ कार्य को गति दी। कुछ समय के लिए सेवा भारती के क्षेत्रीय अधिकारी भी रहे। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके आवास से सुबह 11 बजे ताजगंज श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed