{"_id":"664f9469a086da18a4028154","slug":"an-innocent-child-playing-outside-the-house-was-hit-by-a-car-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117849-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, ऐसे मारा मौत ने झपट्टा...बच्ची की लाश देख कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, ऐसे मारा मौत ने झपट्टा...बच्ची की लाश देख कांप गए घरवाले
Fri, 24 May 2024 07:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 24 May 2024 07:28 AM IST
सार
घर के बाहर खेल रही मासूम की इस तरह मौत हो जाएगी परिवार के लोगों के यकीन भी नहीं हो रहा है। कार ने मासूम को रौंद दिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला मोती में बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रही एक मासूम को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया है।
थाना क्षेत्र के नगला मोती निवासी राजवीर की डेढ़ वर्षीय पुत्री छवि बुधवार की शाम को घर के बाहर गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार ने छवि को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों को एकत्र होता देख चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।