फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An explanation was sought for cutting branches of trees that fell due to a storm in the Taj Mahal complex.An explanation was sought for cutting branches of trees that fell due to a storm in the Taj Mahal complex.

Agra News: ताज परिसर में आंधी से गिरे पेड़ की शाखाएं काटने पर मांगा जवाब

Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
An explanation was sought for cutting branches of trees that fell due to a storm in the Taj Mahal complex.An explanation was sought for cutting branches of trees that fell due to a storm in the Taj Mahal complex.
आगरा। ताजमहल परिसर में आंधी में गिरे सेमल के पेड़ की शाखाओं की छंटाई करने पर वन विभाग ने एएसआई से जवाब मांगा है। वन विभाग की आपत्ति है कि पेड़ गिरने पर सूचना क्यों नहीं दी गई। एएसआई ने पेड़ की शाखाएं ग्लास हाउस में सुरक्षित रखने की जानकारी वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि पेड़ गिरने की सूचना एएसआई को तत्काल वन विभाग को देनी चाहिए थी। किसी भी पेड़ के प्राकृतिक रूप से गिरने की स्थिति में भी उसका रिकॉर्ड तैयार करना, संबंधित विभाग को सूचना देना और लकड़ी की अभिरक्षा को लेकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होता है। एएसआई के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि आंधी से गिरे पेड़ के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था, इसलिए केवल उसकी शाखाओं की छंटाई की गई। किसी भी लकड़ी को परिसर से बाहर नहीं ले जाया गया है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आंधी से पेड़ गिरने की सूचना हो सकता है क्षेत्रीय कार्यालय में दी गई हो, जानकारी न हुई हो। क्रॉस चेक करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed