Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An attempt was made to drag the SDM by his hand, and a confrontation ensued over the uninformed removal of the body.

Agra News: एसडीएम को हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास, बिना बताए शव ले जाने को लेकर हुआ टकराव

Fri, 29 May 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to drag the SDM by his hand, and a confrontation ensued over the uninformed removal of the body.
कुएं में गिर कर मरी 4 साल की मासूम: बाह सीएचसी पर एडीएम और डीसीपी से मृतका के पिता की तकरार
बाह। बिना बताए अस्पताल से शव को एंबुलेंस से ले जाने पर पुलिस प्रशासन एवं परिजनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। गम और गुस्से में डूबे परिजन बार-बार यही आरोप लगा रहे थे कि समय पर बिट्टू को रेस्क्यू कर लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतका के पिता सौरभ तिवारी ने आरोप ये भी लगाया कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए बिना बताए अस्पताल से बेटी के शव को ले जाने का प्रयास किया। घेराव के बाद एंबुलेंस को रोकना पड़ा। परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे बाह के एसडीएम विनोद कुमार को हाथ पकड़ कर खींचे जाने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर टकराव के दौरान हाथ खींचने का वीडियो वायरल हुआ है। करीब 45 मिनट चले टकराव में एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप वर्मा, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम विनोद कुमार, एसीपी हरेकृष्ण शर्मा परिजनों को समझाने में जुटे रहे। कार्रवाई के लिए तहरीर मांगते रहे। आखिर में तहरीर पर कार्रवाई की बात पर परिजन माने। लापरवाही ये भी कि घरों के पास कुआं बंद नहीं था- गोपालपुरा में घरों के पास ही पुराना कुआं था। बंद करने के नाम पर कुएं को प्लाई बोर्ड से ढक दिया था। सबमर्सिबल की बोरिंग भी कुएं में की गई थी। अगर कुआं को मजबूती से बंद किया गया होता तो हादसे को टाला जा सकता था? कुएं के पास बच्चियों की खेलने की जानकारी तक किसी को नहीं थी। वरना उनको रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed