फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An accused wanted in theft case arrested

Agra News: चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 May 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
An accused wanted in theft case arrested
मैनपुरी। थाना कुरावली के गांव अलूपुरा में घर में सो रही मां बेटी के कुंडल चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कुंडल बरामद हुए। पुलिस ने चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कुरावली क्षेत्र के गांव अलूपुरा निवासी आशीष कुमार ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि बुधवार की रात मां गुड्डी देवी घर के बाहर बरामदा में सो रहीं थीं। पास ही बहन प्रियंका भी सो रही थी। तभी गांव रीछपुरा निवासी आमीन उर्फ धांसू और नौशाद मां और बहन के कुंडल चोरी कर ले गए थे। जानकारी होने के बाद जब आरोपियों से चोरी किया गए जेवर वापस मांगे तो झगड़ा करने पर आमादा हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि चोरी की वारदात अंजाम देने वाला एक आरोपी फ्लाईओवर के पास मौजूद है। इस सूचना पर दबिश देकर मौके से आमीन उर्फ धांसू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए कुंडल बरामद हुए। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा। पुलिस अब दूसरे साथी नौशाद की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed