{"_id":"69992d17cfa20a70150ec5d4","slug":"ambulance-stopped-during-vehicle-checking-found-inside-police-shocked-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चेकिंग के दौरान रोकी एंबुलेंस, अंदर मरीज की जगह मिला कुछ ऐसा; फटी रह गईं पुलिस की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेकिंग के दौरान रोकी एंबुलेंस, अंदर मरीज की जगह मिला कुछ ऐसा; फटी रह गईं पुलिस की आंखें
Sat, 21 Feb 2026 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:27 AM IST
सार
आगरा में पिनाहट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस को रोका तो अंदर का नजारा देख पुलिस कर्मियों की आंखें फटी रह गई। एंबुलेस की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब मिली, जिसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
एंबुलेंस से शराब की तस्करी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
‘पुष्पा’ फिल्म की स्टाइल में बसई अरेला क्षेत्र में एंबुलेंस से शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एबुंलेंस से 3.60 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुष्पा फिल्म की तर्ज पर मरीजों की एंबुलेंस से हरियाणा से प्रयागराज के लिए हरियाणा की अंग्रेजी अवैध शराब ले जाई जा रही थी। शराब तस्करी की सूचना पुलिस को मिली। थाना बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी की टीम ने शराब तस्करों को अरनाैटा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एंबुलेंस को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दाैरान एंबुलेंस में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 46 पेटी सहित 9 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 60 हजार आंकी है। एंबुलेंस से दो तस्कर थाना जैतपुर के गांव नहटोली निवासी प्रताप और राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लंबे समय से प्रयागराज पहुंचाई जा रही थी शराब
पकड़े गए प्रताप और राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एंबुलेंस से भी से दो महीने से हरियाणा से प्रयागराज के लिए अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। अब तक वह पांच बार एंबुलेंस से अवैध शराब प्रयागराज पहुंचा चुके हैं। थाना प्रभारी बसई अरेला ने बताया आरोपियों से सप्लाई नेटवर्क और संभावित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पकड़े गए प्रताप और राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एंबुलेंस से भी से दो महीने से हरियाणा से प्रयागराज के लिए अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। अब तक वह पांच बार एंबुलेंस से अवैध शराब प्रयागराज पहुंचा चुके हैं। थाना प्रभारी बसई अरेला ने बताया आरोपियों से सप्लाई नेटवर्क और संभावित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।