फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University student Kanhaiya Kumar got first position in the country

Agra University: आंबेडकर विवि के छात्र कन्हैया कुमार ने देशभर में पाया पहला स्थान, दिल्ली में मिला सम्मान

Fri, 02 Aug 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

माय जीओवी कैंपस एंबेसडर प्रतियोगिता में आंबेडकर विवि के छात्र कन्हैया कुमार ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। कन्हैया कुमार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दिल्ली में सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
Ambedkar University student Kanhaiya Kumar got first position in the country
छात्र कन्हैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क परिसर के छात्र कन्हैया ने केंद्र की ओर से आयोजित माय जीओवी कैंपस एंबेसडर प्रतियोगिता में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह पुरस्कार कई प्रतिष्ठित एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों को पछाड़कर अपने नाम किया है। कन्हैया को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दिया।
विज्ञापन


कन्हैया पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में बीए कला तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान ही मैंने अपनी मित्र मंडली के साथ विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता करनी शुरू कर दी थी। माय जीओवी कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम में उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं को सरकारी योजनाओं व नीतियों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता, पौधरोपण, युवा संवाद कार्यक्रम और विभिन्न ऑनलाइन सेमिनारों का भी आयोजन किया।
विज्ञापन


कन्हैया ने बताया कि इससे पहले भी वह अपने मित्र रोहित के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अमृत जेनरेशन कार्यक्रम में ''क्या सोचता है युवा'' में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और दिल्ली में सात दिन तक रुककर विभिन्न मंत्रियों से मिलकर चर्चा करने, विभिन्न सेमिनारों में प्रतिभाग का अवसर मिला। जी-20 कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया था। उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने उन्हें बधाई दी। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विभागाध्यक्ष व बीए आर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो यूसी शर्मा ने बताया कि कन्हैया कुमार की सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed