{"_id":"d3b2e603d452516186ead230c687f969","slug":"ambedkar-university-launch-new-attendence-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अब नहीं होगा अटेंडेंस का लफड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अब नहीं होगा अटेंडेंस का लफड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Mar 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
अटेंडेंस को लेकर हर साल होने वाली चिकचिक से अब छात्रों को राहत मिल सकती है। अंबेडकर विश्वविद्यालय ने इस बार नए फॉरमेट पर सभी कालेजों के लिए यूनिवर्सल अटेंडेंस शीट तैयार की है। कालेज पहले अपनी ओर से छात्रों की उपस्थिति एक शीट पर लगाते थे। कई बार पुराने फॉरमेट की पंजिका से उपस्थिति का ब्योरा मूल्यांकन केंद्र तक नहीं पहुंचता था। या कॉपी न मिलने पर छात्र को अनुपस्थित मान लिया जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने एक समान अटेंडेंस शीट तैयार कराई है। अब विश्वविद्यालय के पास भी छात्र की उपस्थिति का ब्योरा रहेगा।
विज्ञापन