फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala workshop held for environmental protection in Agra

आगरा: पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला, स्कूली बच्चों को किया गया जागरुक

Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

 कार्यशाला में विद्यार्थियों को ‘पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा है’ का मंत्र दिया गया। कार्यशाला में शामिल लोगों ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन
amar ujala workshop held for environmental protection in Agra
सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में हुई कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष अभियान की शृंखला में शनिवार को आगरा के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर कार्यशाला आयोजित की गई। अमर उजाला, नेप्रो ईको क्लब और अप्सा की ओर से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को ‘पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा है’ का मंत्र दिया गया।

विज्ञापन


छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना भी शिक्षण संस्थानों का उत्तरदायित्व होता है। अपने इसी उत्तरदायित्व के तहत सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं और प्रशिक्षण का आयोजन करता है। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर कार्यशाला आयोजित की गई। 

विज्ञापन

कक्षा आठ तक के बच्चे हुए शामिल

कार्यशाला में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवेग गोयल, डीएम कार्डियक, नेप्रो ईको क्लब के डायरेक्टर पुनीत जैन, शिक्षाविद डॉ. रोली सिन्हा, डॉ. उर्मिला जैन, विद्यालय निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा रहे। अतिथियों ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रवेग गोयल ने कहा कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। हमें कभी भी प्रकृति को नष्ट नहीं करना चाहिए। उसके संरक्षण में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। डॉ. उर्मिला जैन ने प्रदूषण न फैलाने तथा पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही  दुनिया की सुरक्षा संभव है। 

डॉ. रोली सिन्हा ने जल के महत्व को बताते हुए जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ग्रे वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। पुनीत जैन ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में ईको ब्रिक्स गतिविधि के बारे में बताया। बच्चों को ईको ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया। इन्हें 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में जमा किया जाएगा। सबसे ज्यादा ईको ब्रिक्स बनाने वाले विद्यार्थी को अमर उजाला एवं ईको क्लब की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed