फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala will facilitate widows of martyr in agra today

मां तुझे प्रणामः पीली कोठी में शुरू हुई वीरनारियों के सम्मान की शृंखला

Wed, 26 Jul 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Jul 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
amar ujala will facilitate widows of martyr in agra today
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में वजीरपुरा स्थित पीली कोठी की एक-एक ईंट में देश के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी छुपी हुई है। इसी कोठी से देशभक्त क्रांतिकारी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी रणनीति को अंजाम देते थे। इस कोठी में बुधवार को अमर सपूतों की गौरव गाथाओं का सिलसिला एक बार फिर शुरू हुआ। 
विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शाम चार बजे से आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में  वीरनारियों के अभिनंदन की शृंखला शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी जोन अजय आनंद, एससपी दिनेश चंद्र दुबे, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एडीएम एलए नगेंद्र शर्मा और पीली कोठी के स्वामी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वीरनारियों को मेडल, श्रीफल और शाल भेंटकर उनका अभिनंदन करने का सिलसिला जारी है। स्वागत समारोह के बीच उन अमर शहीदों की वीरगाथा भी दोहराई जा रही है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश मिले।

क्रांतिकारियों का आश्रय स्थल रही पीली कोठी

amar ujala will facilitate widows of martyr in agra today
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
पीली कोठी के स्वामी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके दादा कुंवर प्रबल प्रताप सिंह आजादी की लड़ाई का हिस्सा बने। अंग्रेजों की बीच रहते हुए भी उन्होंने आंदोलनकारियों की मदद की। उनके पिता डिप्टी कलेक्टर कुंवर महेंद्र सिंह ने अंग्रेजों को चकमा देने के लिए क्रिकेट, घुड़सवारी और शिकार का सहारा लिया। क्रांतिकारियों को हथियार और अन्य मदद पहुंचाने के लिए क्रिकेट किट बैग और उनकी विटेंज कार काफी मददगार होती थी। 

अंग्रेज अफसर उनकी तलाशी नहीं लेते थे। वजीरपुरा क्षेत्र के ही मेवाराम सूतैल, बाबूलाल शर्मा और रामरज पाल सिंह क्रांतिकारियों समूह से सीधे जुड़े थे। कुंवर दिनेश प्रताप ने बताया कि एक बार पालीवाल पार्क में अंग्रेज जेलर के ऊपर बम फेंकने के मामले में आजादी के दीवाने डा. लाड़ली प्रसाद उपाध्याय पकड़े गए। डर लग रहा था कि पीली कोठी का भेद न खुल जाए लेकिन ऐन मौके पर एक मुसलिम दारोगा ने मदद की और बड़ी चतुराई से लाड़ली प्रसाद उपाध्याय को निकाल दिया और पीली कोठी का राज नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed