अमर उजाला वेबिनार में जानिए...कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय
- 'एक मुलाकात एक्सपर्ट के साथ' में एसएन के प्राचार्य डॉ. संजय काला और नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव देंगे सवालों के जवाब
विस्तार
कोरोना वायरस के संबंध में आपके सवालों के जवाब शुक्रवार को अमर उजाला वेबिनार में मिलेंगे। एक मुलाकात एक्सपर्ट के साथ कार्यक्रम में दोपहर दो बजे से एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला और नोडल अधिकारी जितेंद्र यादव संक्रमण से बचाव की जानकारी के साथ आपके सवालों के जवाब भी देंगे।
वेबिनार में बताया जाएगा कि कोरोना से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं। कोरोना के लक्षणों की पहचान कैसे की जाए? अगर लक्षण हों तो कोरोना की जांच कहां कराएं? वेबिनार को लाइव देखने के लिए आप अमर उजाला के फेसबुक पेज (facebook.com/amarujala) के जरिए जुड़ सकते हैं।
कोरोना से संबंधित खबरें:
आगरा में कोरोना की 'दोहरी मार' से प्रशासन की चिंता बढ़ी, सैंपलिंग प्लान में फिर किया बदलाव
आगरा में 80 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुंचे घर