फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News: Changes in sampling plan for covid test in agra

आगरा में कोरोना की 'दोहरी मार' से प्रशासन की चिंता बढ़ी, सैंपलिंग प्लान में फिर किया बदलाव

Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस के संक्रमण की पांच नई चेन से अफसर बेचैन
  • अब बीमार, बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और प्रवासियों की होगी जांच

विज्ञापन
Coronavirus Latest News: Changes in sampling plan for covid test in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की पांच नई चेन जानलेवा साबित हो रही हैं। लगातार होती मौतों से अफसर बेचैन हैं। ऐसे में सैंपलिंग प्लान में प्रशासन ने अब फिर बदलाव किया है। अब कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस से मिले संदिग्धों के अलावा अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और प्रवासियों की सैंपलिंग होगी।

विज्ञापन


अनलॉक-1 में वायरस की दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ मरीज दम तोड़ रहे हैं, दूसरी तरफ नए संक्रमित बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अब पांच क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पांच अलग-अलग टीम नए मरीजों के कंटेनमेंट जोन में काम कर रही हैं। करीब 100 सैंपल रोज हो रहे हैं। इनके अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग के 100 से 150 सैंपल होंगे। इनके अलावा बाहर से लौटे प्रवासियों की जांच पूल सैंपलिंग से होगी। अब तक 300 प्रवासियों के पूल टेस्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी-एचआईवी मरीजों का ऑडिट शुरू

टीबी व एचआईवी मरीजों के लिए कोरोना वायरस बेहद घातक साबित हो रहा है। 12 साल की एचआईवी पीड़त बच्ची की मौत के बाद अब जिले में टीबी व एचआईवी मरीजों का ऑडिट कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि टीबी व एचआईवी के मरीजों की सैंपलिंग के लिए अलग से एक मोबाइल लैब दी गई है।

हाईकोर्ट के लिए जवाब तैयार

आगरा में कम सैंपलिंग को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। गुरुवार को डीएम कैंप ऑफिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग डाटा व जवाब तैयार करने में जुटी रही। डीएम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जवाब हाईकोर्ट भेजा जा रहा है।

संबंधित खबर: आगरा में अचानक क्यों कम हो गई कोरोना जांच... सरकार को देना होगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed