फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala,safai

सफाई व्यवस्था की जांच के लिए सात नोडल अधिकारी नियुक्त

Fri, 04 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala,safai
नगर पालिका में सफाईनायकों की बैठक लेते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर प्रकाशित हो रहीं अमर उजाला की खबरों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ईओ से जवाब तलब किया है। साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सात नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। नोडल अधिकारी शनिवार और रविवार को संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जांच करेंगे।
विज्ञापन

हर महीने एक करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर की सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। अमर उजाला ने लगातार समाचार प्रकाशित करके जनहित में इस मुद्दे को उठाया है। इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी 32 वार्डों की जांच कराने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से सात लोगों को नोडल अधिकारी बनाकर शहर के सभी 32 वार्ड की दो दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारियों से जांच की जानकारी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन

ईओ ने सात वार्डों का किया निरीक्षण
अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को ईओ लालचंद भारती ने शुक्रवार को सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह के साथ शहर के मोहल्ला अग्रवाल, मोहल्ला गोवर्धन, मिशन कंपाउंड, बागवान, शीतला धाम, कटरा और महमूद नगर का निरीक्षण सफाईकर्मियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को नियमित जारी रखा जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 सफाई नायकों को नोटिस जारी
ईओ लालचंद भारती के निर्देश पर शुक्रवार की शाम तीन बजे सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने सफाई नायकों की बैठक बुलाई। नगर पालिका में आयोजित बैठक के दौरान शहर में गंदगी को लेकर सभी 19 सफाई नायकों को ईओ के निर्देश पर नोटिस जारी किए गए। सफाई नायकों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। डस्टबिन की नियमित रूप से साफ कराया जाए। गंदगी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed