{"_id":"6af6f7c7f2113f6578096421","slug":"amar-ujala-impact-action-against-cops-for-unnecessarily-stopping-out-of-state-vehicles-in-agra-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के इशारों पर लगी रोक: अमर उजाला की खबर का असर, अब बेवजह नहीं रोक सकेंगे दूसरे राज्यों की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के इशारों पर लगी रोक: अमर उजाला की खबर का असर, अब बेवजह नहीं रोक सकेंगे दूसरे राज्यों की गाड़ियां
Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM IST
सार
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र नाथ ने दूसरे राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को बेवजह रोकने पर रोक लगा दी है। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच एसीपी ट्रैफिक करेंगे और दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दूसरे राज्य की गाड़ी पकड़ता होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी राज्यों के पंजीकरण के नंबर वाली गाड़ियों को रोककर चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मी परेशान नहीं करेंगे। अमर उजाला के इस मुद्दे को उठाने के बाद पुलिस की नींद टूटी। डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश दिए हैं कि चालान केवल स्मार्ट सिटी के कैमरों से की जाएगी। केवल उन्हीं वाहन चालकों को रोका जाएगा, जोकि काली फिल्म लगाए होंगे, गलत ड्राइविंग, तेज रफ्तार या हादसा करके भाग रहे होंगे।
हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरीकेडिंग लगी हुई है। इस कारण लोगों को प्रतिदिन ही सिकंदरा से आईएसबीटी तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर तैनात पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को रोकते हैं। उन्हें चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। ट्रैफिक कर्मियों की इस धांधलेबाजी को अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर पुलिस अधिकारियों की नींद टूटी।
डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र नाथ ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह किसी वाहन को तब तक नहीं रोकेंगे जब तक उसने कोई यातायात नियमों का उल्लंघन न किया हो। अगर किसी वाहन को बेवजह रोका जाता है तो पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला की खबर को संज्ञान लेते हुए एसीपी ट्रैफिक को जांच दी गई है, जो भी पुलिसकर्मी वाहनों को रोक रहे थे, उनसे जवाब तलब किया जाएगा। जल्दी ही गुरुद्वारा के कट पर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।