फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation will held blood donation camp on June 14

14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर, इस पुण्य कार्य का बनें हिस्सा

Tue, 12 Jun 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Jun 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation will held blood donation camp on June 14
14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का हरेक स्वस्थ्य व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पुण्य का कार्य है। दुर्घटना का शिकार या गंभीर रूप से बीमार मरीज को नया जीवन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


शिविर में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की फेडरेशन अधिकारी सरिता मित्तल ने भी ग्रुप की सदस्याओं से प्रतिभाग करने की अपील की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने भी रक्तदान करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माथुर वैश्य युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, समाजसेवी और एसए ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, लोक कल्याण समिति के सचिव सत्येंद्र जैन सौली ने भी लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया। 

कल्पतरु संस्था के राजेश गुप्ता शिकोहाबाद ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह लोगों की जिंदगी बचाने के काम आता है। ब्लड बैंक की काउंसलर आरती सिसौदिया ने कहा है कि रक्तदान 18 से 60 आयु वर्ग का हरेक स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह रक्त दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में कार्य आता है। कैंप में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जो तीन माह तक अपनी इच्छानुसार जरूरतमंद को रक्त दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed