फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation: People donated money for Treatment of Thalassemia Victim Four Year Old Veda

अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया से पीड़ित वेद की मदद को बढ़े हाथ, आप भी बन सकते हैं सहयोगी

Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने वेद के इलाज का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए कई दानवीर भी आगे गए हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: People donated money for Treatment of Thalassemia Victim Four Year Old Veda
थैलेसीमिया से ग्रसित वेद गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गंभीर आनुवांशिक रक्त रोग थैलेसीमिया से पीड़ित चार साल के मासूम वेद गर्ग की आर्थिक मदद के लिए दानवीरों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए वेद को आर्थिक मदद की दरकार है। अमर उजाला फाउंडेशन ने मदद का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। दानवीरों ने 59 हजार जमा कराए हैं। अब तक करीब 1.59 लाख रुपये जमा हुए हैं।

विज्ञापन


खेरागढ़ निवासी वेद गर्ग नौ माह की उम्र से थैलेसीमिया पीड़ित है। दिल्ली के एम्स से वेद का उपचार चल रहा है। दवाइयों व रक्त चढ़ाने से मासूम के शरीर में आयरन बढ़ रहा है। जिससे उसका गुर्दा व अन्य अंग प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मासूम का जीवन बचाने के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना होगा। 
विज्ञापन


यह ट्रांसप्लांट जयपुर स्थित ‘साउथ ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट फॉर थैलेसीमिया’ में होगा। 10.90 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। वेद के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पुनीत कार्य में मासूम की मदद के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दानवीर
- पाठक मिढ़ाकुर: 10,000 रुपये
- दिलीप कुमार अग्रवाल: 5,000 रुपये
- तनुज अग्रवाल: 5,000 रुपये
- रुचिता: 5,000 
- रविंद्र नाथ: 5,000 रुपये। 
-सोनिका, यशपाल, मनीष कुमार, रजत कुमार, भावना, शुभम, मोहित यादव, कार्तिक, प्रशांत, वंदना एस, ब्रजेश कुमार, नितेश सिंह, प्रदीप कुमार अग्रवाल ने भी सहायता राशि दी है।

यहां जमा करें सहायता राशि
यदि आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि खाता संख्या- 0354101031176 (खाता धारक जितेंद्र गर्ग, वेद के पिता) आईएफसी कोड- सीएनआरबी0000354 में जमा करा सकते हैं। आप केनरा बैंक के इस खाते में चेक, एनएफटी व डिजिटल माध्यम से भी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। मदद करने वालों के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed