{"_id":"6180f7a3c479f3735a7d177d","slug":"amar-ujala-foundation-cancer-awareness-program-at-aps-school-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: आगरा में चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को किया कैंसर के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: आगरा में चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को किया कैंसर के प्रति जागरूक
Tue, 02 Nov 2021 02:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:02 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. सुरभि गुप्ता एवं कैंसर विभाग के कैंसर सर्जन डॉ वरुण कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
छात्राओं को समझातीं चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी, रुनकता में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरभि गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी समाज में जागरूकता लाने के सबसे सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए कि बायोप्सी लेने से कैंसर फैलता नहीं और यह छुआछूत की बीमारी भी नहीं है। किसी में कैंसर के लक्षण दिखें तो उसे तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर सर्जन डॉ. वरुण कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कैंसर के लक्षण बताए। कैंसर से बचने के लिए उन्होंने संतुलित आहार लेने और नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधे घंटे व्यायाम जरूर करें। खासतौर पर टहलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के लिए स्कूलों को खेलकूद की गतिविधियों पर जोर देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हर कैंसर का इलाज अलग होता है। मरीज का ठीक होना, उसके स्टेज पर भी निर्भर करता है। यदि कोई कैंसर का मरीज ठीक नहीं हुआ तो यह नहीं मान लेना चाहिए कि कैंसर होने पर व्यक्ति ठीक नहीं हो सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराकर इलाज कराना चाहिए।
स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यार्थियों को चिकित्सकों की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ में अमित चौधरी, विनोद कुमार, वृंदा शर्मा, अभिषेक चौहान, आरआर उपाध्याय, राहुल मलिक, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धूम्रपान से 15 वर्ष पहले बुढ़ापा आ जाता है
डॉ. सुरभि गुप्ता ने कहा कि धूम्रपान करने से न केवल कैंसर होता है, बल्कि और भी नुकसान होते हैं। उन्होंने कहा कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को 15 वर्ष पहले बुढ़ापा आ जाता है। मोतियाबिंद की सबसे बड़ी वजह धूम्रपान है। उन्होंने बालिकाओं को अलग से ब्रेस्ट कैंसर और सर्विक्स कैंसर के बारे में जानकारी दी। उसके लक्षण और बचाव का तरीका भी बताया।
कैंसर के ये प्रमुख लक्षण हैं
- मुंह में छाले होना।
- घाव दो हफ्ते में भी न भरना।
- आवाज में बदलाव, गला बैठना।
- खाने में दिक्कत, भूख न लगना।
- मुंह और नाक से खून आना।
- पेशाब में दिक्कत ।
- बच्चों में बुखार आना।