Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala aparajita held kavyapath in firozabad

बेटियों ने किया काव्यपाठ, नारी कभी न हारी है न हारेगी, वो तो 'अपराजिता' है...

Tue, 11 Dec 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Dec 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala aparajita held kavyapath in firozabad
शपथ लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत फिरोजाबाद के दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या और दहेज के लिए महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न पर कविताएं पढ़ीं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता ने दीप जलाकर की। अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान की शपथ छात्राओं को दिलाई गई। दो सौ से अधिक छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। इस दौरान डॉ. विनीता यादव, डॉ. प्रेमलता, डॉ. छाया वाजपेयी, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. नम्रता निश्चल, ड. संध्या चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन

 
छात्रा अनुराधा गोयल ने पढ़ा कि नवजात बच्चियां छोड़ी जाती हैं, समझकर भार। चंद रुपयों में बेची जाती है करके तिरस्कार।  छात्रा रागिनी ने पढ़ा कि असीम दुलार पानी की हकदार हैं बेटियां। समझों ईश्वर का आशीर्वाद हैं बेटियां। उसे कभी नहीं रुलाना, बेटी की मोहब्बत को कभी न आजमाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'हीरे हैं बेटे तो मोती हैं बेटियां'

amar ujala aparajita held kavyapath in firozabad
कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
छात्रा गुलशन ने पढ़ा कि सुनते हैं कि महिला देश में सम्मान पाएगी, क्या है कोई गारंटी कि वह जन्म ले पाएगी। यह देश है भारत, वह भारती समझी जाएंगी। जन्म से पहले गर्भ में मार दी जाएगी। छात्रा पारुल कर्ण ने कहा कि ओस की बूंद सी होती हैं बेटियां। हीरे हैं बेटे तो मोती हैं बेटियां। भाग्यवानों के घर ही होती हैं बेटियां।            

छात्रा प्रज्ञा चित्रांशी ने कहा कि अचानक आई कोख से आवाज। मां मैं भीतर से हूं बोल रही। आज शायद जीवन का आखिरी पन्ना में खोल रही। बसेरा होगा किसी और आंगन में। छात्रा शिल्पी मथुरिया ने पढ़ा कि बेटी बनकर आई हूं मां-बाप के जीवन में। बसेरा होगा कल किसी और के आंगन में।

शिक्षिका डॉ. निधि गुप्ता ने पढ़ा कि ऐ मेरी देश की नारी। तू क्यूं है इतनी बेचारी। तू है दुर्गा, तू है काली। तू खुद को न पहचान पाती, सारा जीवन यूं ही बिताती। शिक्षिका डॉ. अंजु गोयल ने पढ़ा कि नारी न कभी हारी है न हारेगी। वह तो अपराजिता है। सकल जगत की वो आधारशिला है।  
 
प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला के नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही अपराजिता पहल बहुत सराहनीय है। जिसकी कभी हार न हुई हो, वो अपराजिता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। हमें किसी न किसी क्षेत्र में बिना हिम्मत हारे आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed