फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amanpur, Sahawar and Sidhpura lagged behind in meeting the standards of nutrition tracker.

Agra News: पोषण ट्रैकर के मानक पूरे करने में अमांपुर, सहावर और सिढ़पुरा पिछड़े

Thu, 12 Sep 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amanpur, Sahawar and Sidhpura lagged behind in meeting the standards of nutrition tracker.
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर के मानकों की समीक्षा की। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी, अमांपुर, सहावर एवं सिढ़पुरा की वर्तमान स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल पोषण ट्रैकर के सभी मानकों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सोरोंजी, पटियाली, सहावर की भी दो माह की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने और धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तीन दिनों में शत-प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारी से हॉट-कुक्ड मील योजना के तहत भोजन पकाने एवं खाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन की कम उपलब्धता पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आगामी सत्र से पूर्व समस्त केंद्रों पर वजन मशीन की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। पीएफएमएस पोर्टल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के आधार सत्यापन के कार्य को त्वरित पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed