{"_id":"69cedfcc2b2bf50d5106853f","slug":"allegations-of-mismanagement-at-the-national-powerlifting-championship-agra-news-c-365-1-sagr1044-107269-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अव्यवस्था के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अव्यवस्था के आरोप
Fri, 03 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को शुरू हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अव्यवस्था के आरोप लगाए। देशभर से लगभग 700 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने जिले में आए हैं। कई खिलाड़ियों ने व्यवस्था और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है।
खिलाड़ियों का आरोप है कि आगरा के कई स्थानीय खिलाड़ियों ने बाहर से आए खिलाड़ियों के साथ एक्सपोजर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन इसके लिए उनसे बड़ी रकम ली गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे होना था लेकिन दोपहर तक भी व्यवस्थाएं नहीं हो सकीं। कई खिलाड़ी वजन माप (वेट-इन) के लिए भी भटकते नजर आए। वहीं स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगरा में होना गर्व की बात है। यदि व्यवस्थाएं ठीक नहीं रहीं तो इससे शहर की छवि पर असर पड़ेगा। फिलहाल प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है।
वहीं पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी का कहना है कि बाहर से अधिक संख्या में खिलाड़ियों के आने के कारण कुछ व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं, जिन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा।