फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of corruption in registry department, demonstrations in tehsils

Agra News: रजिस्ट्री विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, तहसीलों में प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in registry department, demonstrations in tehsils
भाकियू टिकैट के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। स्रोतः स्वयं
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिले की सभी तहसीलों पर मासिक बैठक की और तहसीलों अध्यक्षों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि रजिस्ट्री विभाग में घोर भ्रष्टाचार है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

दो प्रतिशत की अवैध कटौती पर रोक लगाई जाए। उप निबंधक कार्यालय से सर्किल दरों में की गई अप्रत्यक्षित बढ़ोतरी में संशोधन किया जाए। जिन मौजों में सर्किल रेट नहीं बढ़ा है, सर्किल रेट को बढ़ाया जाए। तहसीलों में विचाराधीन फौती तथा नाम त्रुटियां को सही कराया जाए। तहसीलों में चक मार्गों की पैमाइश कराई जाए। अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य शीघ्र कराया जाए। जिले में छुट्टा गोवंशों को शीघ्र पड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। सदर में तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील करहल में अध्यक्ष राम प्रताप के नेतृत्व में, किशनी में जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में, भोगांव में तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष नीरज यादव, मंडल उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य, रामनरेश पाल, अमर सिंह, राहुल जरार सिंह, नहार सिंह, प्रदीप कुमार, राम नरेश कठेरिया, चरण सिंह यादव, रामप्रवेश, राम अवतार, रामाधार, सुमित यादव, विवेक यादव, उदयवीर सिंह यादव, राजा ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed