फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   allegation of cutting ration card

Agra News: राशन कार्ड कटवाने का आरोप

Mon, 16 Jan 2023 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
allegation of cutting ration card
घिरोर। विकासखंड घिरोर के ग्राम पंचायत कल्होर पंछा के ग्राम नगला गजू स्थित राशन डीलर की ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। शिकायत में राशनडीलर पर राशन कार्ड कटवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को राशन कार्ड धारक तहसील पहुंचे। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की। शिकायत में कहा कि राशन डीलर ने उनके राशन कार्ड निरस्त करवा दिए हैं। राशन कार्ड पर राशन नहीं दिया जाता है। राशन कार्ड निरस्त होने से राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने राशन कार्ड बहाल किए जाने की मांग की है। इस मौके पर विमला देवी, महारानी, गीता, भूदेवी, अनुपम, सुशील, रामबेटी, विजयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

किशनी। फर्जी कागजात दिखाकर लेखपाल की मिलीभगत से रविदासपुर पशु मेला का लाइसेंस प्राप्त करने की डीएम से शिकायत की गई है।
ग्रामसभा ढकरोई के गांव नगला अहिर निवासी जगन्नाथ सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि रविदासपुर के मैदान में लगने वाले पशु मेला का लाइसेंस सोबरन सिंह यादव निवासी नगला अहिर के नाम था। जिसे 2017 में आजीवन कारावास की सजा के कारण निरस्त कर दिया गया था। उसने आरोप लगाया है कि सोबरन ने दोबारा गलत दस्तावेज पेश कर तथा लेखपाल की मिलीभगत से दोबारा लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। कई लोगों की जमीनों की फर्दे खतौनी लगाकर मेला की जमीन दिखाया है। अतरश्री यादव के नाम पर निर्गत हुआ लाइसेंस नियमानुसार नहीं बना है। उन्होंने जांच कराकरा लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed