फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All vehicles will remain closed at major intersections for 2.30 hours today

Agra News: प्रमुख चौराहों पर आज 2.30 घंटे तक सभी वाहन रहेंगे बंद

Wed, 01 May 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
All vehicles will remain closed at major intersections for 2.30 hours today
प्रमुख चौराहों पर आज 2.30 घंटे तक सभी वाहन रहेंगे बंद
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था बनाई गई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहा पर करीब ढाई घंटे तक किसी भी वाहन का आवागमन पूर्णत: बंद रखा गया है। इसके अलावा जिले भर के बाईपास मार्गों से बड़े वाहनों की आवाजाही छह घंटे तक रोकी गई है। इसके साथ ही पैरामिलिट्री के साथ ही जनपद और गैर जनपद से आई फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगी।
जनपद में 2 मई बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती क्रिश्चियन मैदान में जनसभा के लिए आ रहीं हैं। एक ही दिन में दो बडे़ नेताओं के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को भी तीन महत्वपूर्ण चरणों में बांटा गया है। इसमें शहर में करीब ढाई घंटे तक प्रमुख स्थानों ईशन नदी पुल, दीवानी तिराहा, बीकानेर कट, भांवत चौकी चौराहा, बस अड्डा, क्रिश्चियन तिराहा, आश्रम रोड, तांगा स्टैंड, घंटाघर चौराहा, संता बसंता चौराहा बड़ा चौराहा, देवी गेट चौकी, वाल्मीकि तिराहा आगरा रोड, आगरा गेट चौकी तिराहा और भीमसेन मंदिर कट पर सुबह 10:30 बजे से एक बजे तक किसी भी वाहन का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद में प्रवेश के बाहरी क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। करहल में घिरोर चौराहा, सैफई बाईपास, बरनाहल में नवाटेड़ा चौराहा, घिरोर में कोसमा चौराहा और घिरोर बाईपास तिराहा, औंछा में पड़रिया, कुरावली में गैलानाथ पुल तिरहा, बिछवां में फर्दपुर और बिछवां चौराहा, भोगांव बस अड्डा चौराहा, समान कटरा कुसमरा चौराहा और कुर्रा में हाजीपुर तिराहा से बडे़ वाहन ट्रक, मिनी ट्रक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक प्रवेश पर रोक रहेगी। सुबह 10 बजे से एक बजे तक शहर में किशनी रोड अमन स्कूल तिराहा, रेलवे क्रासिंग बिछिया रोड, करहल रोड, सिरसागंज तिराहा, ज्योंती तिराहा, देवी रोड बाईपास, शीतला माता मंदिर तिराहा, नगला पजाबा चौराहा, सिविल लाइन चौकी तिराहा, जेल चौराहा, कुरावली तिराहा और दीवानी तिराहा से छोटे वाहन कार आदि का आवागम बंद रखा गया है। बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी की ओर से पुलिस लाइन में बैठक भी की गई। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed