{"_id":"5fbb777fc7c7cb3bd4061410","slug":"all-tests-will-begin-on-december-1st-at-sn-medical-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक दिसंबर से शुरू हो जाएंगी सभी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक दिसंबर से शुरू हो जाएंगी सभी जांचें
Mon, 23 Nov 2020 02:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
नई जांच मशीन के साथ प्राचार्य व स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में हार्मोन्स एनालाइजर मशीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मशीन से एक दिसंबर से सभी जांचें शुरू हो जाएंगी। सभी जांचों का शुल्क 70 से 800 रुपये के बीच होगी। निजी लैब में इन्हीं जांच के लिए 350 से 2500 रुपये देने होते हैं।
विज्ञापन
जांचों की कीमत तय करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। हार्मोन्स की जांच की सुविधा अभी तक एसएन मेडिकल कॉलेज में नहीं थी। अब कोरोना वायरस की एंटीबॉडी की भी जांच हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मशीन लगने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन