फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All India Kisan Sabha demonstrated in the Collectorate

Agra News: अखिल भारतीय किसान सभा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2024 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
All India Kisan Sabha demonstrated in the Collectorate
अखिल भारतीय किसान सभा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष मुकुट सिंह यादव मंगलवार को अपने कई साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा को दिए गए लिखित आश्वासन व अन्य किसान समस्याओं को पूरा किए जाने की मांग की। कहा कि आज देश का किसान विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आत्महत्या करने करने के लिए मजबूर हो रहा है। देश में आपात स्थिति जैसे हालात हो गए हैं। किसानों की समस्याएं पर सरकारें गूंगी और बहरी हो गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है कि किसानों की मांगो को लेकर सरकार ने जो आश्वासन दिया था। वह पूरा नहीं कर सकी है। किसानों पर दिनों दिन कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। एमएसपी की गारंटी तत्काल प्रभाव से लागू की जाए, किसानों का 2 लाख रुपये कृषि ऋण तत्काल माफ किया जाए। राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपना 12 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को देकर मांगो पर विचार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान मुकुट सिंह, मुकेश कुमार, जगवीर सिंह, ओमेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, संजीव, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed