{"_id":"5e6b72d88ebc3ea8313960d2","slug":"aligarh-violence-accused-shifted-in-etah-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ हिंसा का मुख्य आरोपी भाजपा नेता एटा जेल में शिफ्ट, कोरोना के चलते मिली अलग बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ हिंसा का मुख्य आरोपी भाजपा नेता एटा जेल में शिफ्ट, कोरोना के चलते मिली अलग बैरक
Sat, 14 Mar 2020 03:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में हुए दंगे के मुख्य आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री विनय वार्ष्णेय को देर रात पुलिस ने एटा जेल में शिफ्ट कर दिया है। यहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। वहीं कोरोना वायरस के चलते विनय को अभी बंदियों के साथ न रखकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। शुक्रवार को उनसे यहां कोई मिलने नहीं पहुंचा।
मंडल मुख्यालय पर 23 फरवरी को नागरिकता संसोधन कानून को लेकर ऊपरकोट पर धरना दे रहीं महिलाओं को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के बाद दंगा भड़क गया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग की गई थी।
आरोप है कि विनय वार्ष्णेय ने भी इस दौरान फायरिंग की, जिसमें तारिक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं बृहस्पतिवार को उनके परिजनों को राहत राशि का चेक दिया गया था।

बाबरी मंडी निवासी दिनेश वार्ष्णेय के पुत्र विनय वार्ष्णेय युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा के साथ महामंत्री रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी का भाजपा और हिंदू संगठनों ने विरोध किया पर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते विनय को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहां सुरक्षा के दृष्टिगत महफूज न पाते हुए एटा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
जिला कारागार में दो शिफ्टों सुबह 11 और दोपहर एक बजे की मिलाई के दौरान विनय से मिलने कोई नेता और परिजन नहीं पहुंचा। जिला कारागार अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि कारागार में किसी भी बंदी को अलग से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, विनय को सामान्य बंदियों के साथ ही रखा गया है।
फिलहाल उन्हें दस दिन तक कोरोना वायरस के चलते जेल में अलग रखा गया है, समयावधि पूरी होने पर उन्हें सामान्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया जाएगा।