{"_id":"5a1d8ce44f1c1b001c8b59dd","slug":"aligarh-boy-complete-fastest-race-in-agra-army-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में अलीगढ़ के हरदेव का फर्राटा, 4 मिनट 40 सेकेंड में दौड़े 1.6 किमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में अलीगढ़ के हरदेव का फर्राटा, 4 मिनट 40 सेकेंड में दौड़े 1.6 किमी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
हरदेव
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
आगरा के कीठम में चल रही सेना की भर्ती रैली में मंगलवार को अलीगढ़ के इगलास का हरदेव सिंह चीते की तरह दौड़ा। उसने 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने में सिर्फ चार मिनट 40 सेकेंड का वक्त लिया।
यह इस भर्ती रैली का अब तक का सबसे कम समय है। अभी तक 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ लगा चुके हैं। पहले हाथरस और मथुरा जिले की भर्ती चली। अब अलीगढ़ का नंबर आया है।
हाथरस और मथुरा के अभ्यर्थियों ने भी गजब की दौड़ लगाई। 50 से ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे रहे जो पांच मिनट से कम समय में दौड़ पूरी कर गए। कई ने तो चार मिनट 50 सेकेंड का ही समय लिया लेकिन हरदेव सिंह सबसे तेज निकला।
विज्ञापन
भर्ती रैली से जुड़े अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं कि अभ्यर्थियों की रफ्तार कैसी है। मंगलवार को अलीगढ़ के लगभग 7000 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। अलीगढ़ के इगलास और कौल तहसील की भर्ती थी। इससे पहले मथुरा और हाथरस के लगभग 29 हजार अभ्यर्थी दौड़ लगा चुके हैं।

Trending Videos
अभ्यर्थी को दौड़ के दौरान दौरा पड़ा
अलीगढ़ के ही एक अभ्यर्थी को दौड़ के दौरान दौरा पड़ गया। मेडिकल टीम ने तुरंत उसका उपचार किया। उसकी हालत ठीक होने तक उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। यहां पूरी दौड़ के दौरान डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात रहती हैं। एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।
इस भर्ती रैली में 80 हजार अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है। 1.15 लाख ने आवेदन किया। इनमें से 60 से 70 फीसदी आ रहे हैं। हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ की परफोरमेंस शानदार रही है। इससे सेना के अधिकारी भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि ब्रज से अच्छे सैनिक मिलेंगे।
सेना की ओर से अभ्यर्थियों से लगातार कहा जा रहा है कि वह रैली में आने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाना न भूलें। उनके प्रवेश पत्र पर भी यह अंकित है कि उन्हें रैली में जाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाना है।