फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aliganj, firing

जहां गूंजनी थीं किलकारियां, वहां मचा चीत्कार

Thu, 18 Jul 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
aliganj, firing
अस्पताल में मौजूद अलीगंज में बुधवार को हुई फायरिंग में जान गवांने वाली गर्भवती महिला के परिजन। - फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज के गांव सुमोर में हुए झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक महिला की ही नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ तो सभी की आंखें नम हो आईं। महिला आठ माह के गर्भ से थी। वह कुछ दिनों बाद ही एक बालक को जन्म देती लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

जिस घर में माह भर बाद ही बच्चे की किलकारियां गूंजनी थी वहां गुरुवार को मातम पसरा था। चंद दिनों बाद जहां हर कोई नन्हें मुन्ने के इंतजार में था। वहां गुरुवार को उसी उसी नन्हे मुन्ने की मां का शव पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। कोई मृतका ममता की याद में सिसक रहा था तो कोई गर्भस्थ शिशु की मौत होने पर उसका कसूर पूछ रहा था। गांव में जहां सन्नाटा था वहीं विपिन के घर कोहराम मचा था। शव पहुंचने के बाद ममता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

तो बच जाती बालक की जान
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि ममता के गर्भ में बालक पूरा आकार ले चुका था। अगर किसी ने जिम्मेदारी दिखाई होती तो अस्पताल पहुंचते ही ऑपरेशन कराना चाहिए था। समय से बालक को बाहर निकाल लिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि यह पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता, लेकिन प्रयास होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में फंसी थी गोली
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सुमोर निवासी ममता (25) पत्नी विपिन कुमार का पोस्टमार्टम होने पर पता चला कि वह छह नहीं आठ माह के गर्भ से थी। उसके गर्भ में बालक पनप रहा था। चिकित्सकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि ममता को एक ही गोली लगी जो सीने में लगी थी। बुलेट उसके सीने में फंसा हुआ था।

तमंचा सहित हत्यारोपी पकड़ा
ममता की गोली मार हत्या करने वाले आरोपी संतोष पुत्र लालता निवासी सुमोर थाना प्रभारी अलीगंज पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed