{"_id":"67f8868d15f50be95f00fbae","slug":"alert-on-rakt-swabhiman-rally-surveillance-will-be-done-through-drones-police-has-made-these-preparations-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रक्त स्वाभिमान रैली पर अलर्ट... ड्रोन से होगी निगरानी, पुलिस ने की ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रक्त स्वाभिमान रैली पर अलर्ट... ड्रोन से होगी निगरानी, पुलिस ने की ये तैयारी
Fri, 11 Apr 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:33 AM IST
सार
करणी सेना द्वारा 12 अप्रैल को की जाने वाली रक्त स्वाभिमान रैली को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा की तैयारी की है। बाहरी जिलों से भी फोर्स मंगाया गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षत्रिय करणी सेना के आह्वान पर कुबेरपुर के गढ़ी रामी में 12 अप्रैल को होने वाली रक्त स्वाभिमान रैली के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस प्रशासन ने रैली के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इसमें शहर से लेकर रैली स्थल तक बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात होगा। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। बाहरी जिलों से भी फोर्स मंगाया गया है।
विज्ञापन
रक्त स्वाभिमान रैली में किसी भी तरह के बवाल के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में रैली के लिए पुलिसकर्मियों ने दंगा रिहर्सल किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में दंगा नियंत्रण उपकरण पुलिस लाइन में मंगवाए गए हैं। इनमें बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडे, अश्रु गैस, रबर बुलेट सहित अन्य सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से दंगा नियंत्रण की ड्रिल कराई जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि क्षत्रिय करणी सेना के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। इसमें शहर से लेकर गढ़ी रामी तक पुलिस बल तैनात रहेगा।
अतिरिक्त फोर्स को बाहरी जिलों से बुलाया गया है। शुक्रवार को अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, मैनुपरी आदि से फोर्स पहुंच जाएगा। रैली स्थल पर पुलिस की टीमें वीडियोग्राफी करेंगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि एहतियातन सभी इंतजाम किए गए हैं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं और अन्य आयोजकों को भी नोटिस भेजे गए हैं। इसका मकसद सिर्फ शांति व्यवस्था कायम रखना है।