फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert in Agra zone over Ram Mandir Issue

राम मंदिर पर विहिप के आंदोलन से आगरा जोन में अलर्ट, बढ़ाई गई पुलिस की गश्त

Sat, 24 Nov 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
alert in Agra zone over Ram Mandir Issue
फाइल फोटो
अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का मुद्दा चुनाव से पहले एक बार फिर गर्मा रहा है। विहिप ने 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा करने का एलान किया है। इसे देखते हुए आगरा जोन में पुलिस को अलर्ट किया गया है। कारण यह है कि मुद्दा गर्माए जाने के साथ फिजा में तनाव बनने की आशंका बनती जा रही  है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के पास खुफिया इनपुट यह है कि आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई संगठन इन दिनों सक्रिय हैं। छह दिसंबर भी नजदीक आ रहा है। आठ को दिल्ली में धर्मसभा है जिसमें साधू-संत जुटेंगे। साधू-संतों ने आठ दिसंबर से सात दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान की घोषणा भी की है।
विज्ञापन


ऐसे में जोन के आठों जिलों की पुलिस को एडीजी जोन अजय आनंद ने अलर्ट जारी किया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए। ऐसे क्षेत्रों में किसी संगठन द्वारा जुलूस निकाला जाता है, नारेबाजी की जाती है या सभा का आयोजन किया जाता है तो उसकी अनुमति देने से पहले देख लें कि इसके फिजा तो खराब नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आयोजन पर खुफिया नजर 

ट्रेनों और बसों में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसके मद्देजर चौकसी की जरूरत है। टोल प्लाजा पर भी हंगामा हो सकता है। विभिन्न संगठनों के आयोजनों में भाग लेने जा रहे लोग टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर हंगामा कर सकते हैं। यहां भी पिकेट लगाए जानी चाहिए।

राम मंदिर मुद्दा गर्माने के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट कर दी गई है। धर्म के नाम पर चलने वाले संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हर आयोजन की अनुमति देने से पहले पूरी पड़ताल कराई जा रही है।

थानावार बनाई गई शांति समितियों के बारे में यह देखा जा रहा है कि इनमें से कौन कौन से लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इन्हें बाहर किया जाएगा। इनकी जगह नए लोगों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed