फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akshay kumar in agra for promotion of his movie

आगरा में पहुंचे अक्षय कुमार, ताज के साए में स्वच्छता का शंखनाद

Fri, 04 Aug 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 04 Aug 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar in agra for promotion of his movie
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंच गए हैं। यहां ताजमहल के साए में उन्होंने टॉयलेट एंथम भी लांच किया। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले उनका आगरा आना अपनी फिल्म के खास प्रमोशन का ‌हिस्सा है। 
विज्ञापन


आज सुबह ही अक्षय कुमार लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्वछता अभियान का ‌हिस्सा बने। यूपी सरकार ने अक्षय कुमार को यूपी में स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। साथ ही उनकी इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed