फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav will address Kisan mahapanchayat in Mathura

ब्रज में अखिलेश यादव: गोवर्धन के मंदिर में की पूजा, किसान महापंचायत से पहले किया यह ट्वीट

Fri, 19 Mar 2021 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Mar 2021 04:28 PM IST
सार

  • बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में करेंगे किसान महापंचायत
  • महापंचायत के मंच पर एक साथ होंगे अखिलेश और जयंत चौधरी

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will address Kisan mahapanchayat in Mathura
गिरिराज महाराज की पूजा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मथुरा के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। महापंचायत से पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इससे पूर्व गुरुवार को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव गुरुवार शाम को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। शुक्रवार को वह गोवर्धन पहुंचे, जहां गिरिराज महाराज के दर्शन किए। मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसानों को संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास!
विज्ञापन

 


गुरुवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है अब फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी मुख्यमंत्री कर रहे हैं। भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है। 

Akhilesh Yadav will address Kisan mahapanchayat in Mathura
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सपा मुखिया अखिलेश यादव
'भाजपा सरकार से हर तबका त्रस्त'
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के अन्नदाता को आतंकवादी कहा जा रहा है। समाज का हर तबका भाजपा सरकार से त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है। तेल की बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित हो गया है। हाथरस कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा। 

सपा मुखिया ने गंगा-यमुना और गोवंश संरक्षण के नाम पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके नाम पर सत्ता में आई सरकार इन्हीं के साथ धोखा कर रही है। गंगा, यमुना और गोवंश संरक्षण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। योगी जी अपनी नाकामी को छुपाते हुए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed