फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav targets BJP government over law and order in Uttar Pradesh

Mainpuri: कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में महिलाओं पर हो रहा अपराध

Mon, 21 Nov 2022 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, लेकिन सरकार यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है।  

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP government over law and order in Uttar Pradesh
मैनपुरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शारदानंद सरस्वती छह नवंबर की रात ब्रह्मलीन हो गए थे। सोमवार को आश्रम परिसर में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शारदानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किेए। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यहां पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार नाकाम रही है। इसी के चलते कभी बेटी सूटकेस में मिलती है तो कभी आजमगढ़ जैसे जघन्य अपराध होते हैं। आज प्रदेश में महिलाओं पर सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। वहीं, सरकार यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उनकी कानून व्यवस्था खराब है। मैनपुरी उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता का सीधा संपर्क और रिश्ता नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से था। यहां की जनता ने जो विकास देखा है, जो पहचान नेताजी ने बनाई है, उसका परिणाम आठ दिसंबर को दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed