फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav targeted the BJP government over the local body elections in Mainpuri

अखिलेश यादव बोले: मैनपुरी के परिणाम से डरी हुई है भाजपा सरकार, इसी लिए टाल रही निकाय चुनाव

Tue, 03 Jan 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 06:43 PM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जान-बूझकर निकाय चुनाव को टाल रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted the BJP government over the local body elections in Mainpuri
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है। इसीलिए भाजपा सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत निकाय चुनाव का आरक्षण किया। इसके बाद फिर उच्च न्यायालय में भी गलत शपथ पत्र दिए। सपा मुखिया मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने मलपुर स्थित एक विद्यालय में आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। भाजपा सरकार में सभी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नालियां, गंदगी, जाम पूरे प्रदेश में ये समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई हैं। इनसे सरकार लोगों को निजात नहीं दिला पा रही है। इसी के कारण निकाय चुनाव को टालने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निकाय में भाजपा के चेयरमैन और मेयर था, वहां डेंगू अधिक फैला। क्योंकि वहां जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। उन्होंने मैनपुरी की जनता का लोकसभा उपचुनाव में बंपर जीत के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही बिना किसी भेदभाव के साथ देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को छीनना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा  

भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की बात पर अखिलेश ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि किसान यूरिया और डीएपी के लिए परेशान है। अगर बुवाई कर लेता है तो गोवंश फसल खा जाते हैं। अगर किसी तरह फसल तैयार भी हो जाती है तो उसका दाम नहीं मिल पाता है। इससे किसान परेशान है। इस कार्यक्रम से पहले अखिलेश यादव नौरंगाबाद में आयोजित साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में और भोगांव के गिहार कॉलोनी स्थित वरुण गिहार के आवास पर भी पहुंचे। उप चुनाव में वरुण गिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

'नदियों में गिर रहे नाले, कैसे साफ होगी गंगा'

गंगा नदी को निर्मल बनाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर भी सपा प्रमुख ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नाले नदियों में गिर रहे हैं। जिले की सीमा से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायक नदी काली नदी में सीधे नाले गिरने की भी उन्होंने बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार हजारों करोड़ गंगा को स्वच्छ बनाने के नाम पर खर्च कर रही है, लेकिन सहायक नदियों पर गिरने वाले नालों पर रोक नहीं लगाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed