फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh yadav suddenly reached the meeting of SP workers

Mainpuri Bypolls:  सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अचानक पहुंचे अखिलेश, बोले-आपसे सहयोग और मदद मांगने आया हूं...

Tue, 15 Nov 2022 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

किशनी के कटरा समान में चल रही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में अचानक ही अखिलेश यादव पहुंचे, तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। सपाइयों ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
Akhilesh yadav suddenly reached the meeting of SP workers
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में मंगलवार को क्षेत्र के कटरा समान के सूरज सिंह इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की एक बैठक का आयोजन हो रहा था। दोपहर एक बजे अचानक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां आ पहुंचे। अखिलेश यादव को यूं अपने बीच में देख कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस दौरान अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान डिंपल यादव को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन


सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने हर चुनाव में नेताजी के कहने पर मुकाबला किया है और उनका हर फैसला माना है। एक बार तो यहां दोबारा वोट डालने की नौबत आ गई, जिसको भी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ पूरा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम इस कार्यक्रम में आपसे सहयोग और मदद मांगने आये हैं। पूरे देश में अगर किसी को धरतीपुत्र कहा गया तो वो अकेले नेताजी थे। पूरे देश की निगाहें मैनपुरी चुनाव पर लगी हैं। यहां से जो जीतकर जाएगा और शपथ लेगा वो सबसे अलग ही खड़ा नजर आएगा। इसलिये आप सबको एक एक वोट देकर सपा को जितवाना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने क्यों दिया रघुराज शाक्य को टिकट, जानें चार प्रमुख कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, महाराज सिंह शाक्य, मातादीन यादव, हरपाल सिंह, राहुल यादव, प्रवेश यादव, नरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, अखिलेश यादव, नौरतन यादव, सुमन दिवाकर, ज्योति मैसी, सन्तोष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed