फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav says Mainpuri voters paid true tribute to Mulayam Singh Yadav

Mainpuri: डिंपल की जीत पर बोले अखिलेश- जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि, नकारात्मक राजनीति को हराया

Thu, 08 Dec 2022 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 06:29 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस जीत ने नकारात्मक राजनीतिक को हराया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Mainpuri voters paid true tribute to Mulayam Singh Yadav
जीत का प्रमाणपत्र दिखातीं डिंपल यादव, साथ में अखिलेश यादव - फोटो : @yadavakhilesh

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जनादेश मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है। 

विज्ञापन


सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेताजी की बहू डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही हुआ। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से पराजित किया। डिंपल यादव को छह लाख 18 हजार 120 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले। 

विज्ञापन

मंडी परिसर पहुंचकर लिया प्रमाणपत्र

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिंपल यादव नवीन मंडी परिसर में पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। सपा प्रत्याशी की जीत पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। पार्टी हाईकमान ने सादगी के साथ खुशी का इजहार करने की अपील की थी। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

मतगणना को लेकर रही चौकसी 

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए मतगणना स्थल से लेकर जिले भर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने चौकसी बरती। मतगणना स्थल पर अद्र्ध सैनिक बलों के साथ ही पुलिस और पीएसी तैनात रही। परिणाम घोषित होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और अद्र्ध सैनिक बलों के जवानों ने पैदल मार्च भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed