Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav called wrong action taken by police against satsangis in Agra

सत्संग सभा मामला: अखिलेश यादव बोले-प्रेम, करुणा के लिए अनुकरणीय सत्संगी; धर्म-विरोधी बुलडोजर नहीं सहेगी जनता

Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में सत्संगियों पर पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि सत्संगी प्रेम, करुणा के लिए अनुकरणीय है। कहा कि धर्म-विरोधी बुलडोजर जनता नहीं सहेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav called wrong action taken by police against satsangis in Agra
सत्संग सभा मामला: अखिलेश यादव बोले- धर्म-विरोधी बुलडोजर नहीं सहेगी जनता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के दयालबाग क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जा कर बनाए गेट को रविवार को तोड़ने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। इसमें 4 पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर मैसेज करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराया। अखिलेश यादव ने लिखा कि, 'राधास्वामी मत के मानने वाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करुणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं। दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है। दयालबाग की ज़मीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफ़िया की स्वार्थ सिद्धि में लग गए हैं'। 
विज्ञापन


लिखा कि 'ये सत्संग की महान भारतीय परम्परा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधास्वामी मतावलंबी पुरज़ोर तरीक़े से विरोध कर रहे हैं। इस अन्याय के विरोध में समाजवादी पार्टी राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है। भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोज़र जनता नहीं सहेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

दरअसल, शनिवार को प्रशासन ने टेनरी पर गेट नंबर 8 और श्मशान घाट रोड पर बनी दीवार और गेट को ढहाया था, लेकिन दो बार ढहाने के बाद रात में सत्संगियों ने गेट और तार लगा दिए थे। पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सत्संगियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।

यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों का पुलिस पर हमला: बच्चों को आगे करके बनाया सुरक्षा कवच...और पीछे से बरसाते रहे पत्थर व लाठी-डंडे


जिला प्रशासन ने शनिवार को दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए 6 गेट तोड़े थे। जिसमें 16 बीघा 9 बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी। सत्संग सभा ने रात में फिर गेट लगा दिए, कंटीले तारों की बाड़ लगा दी। रविवार सुबह सत्संगियों को गेट नंबर 8 टेनरी पर पहुंचने के लिए मैसेज जारी किए गए।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

पुलिस प्रशासन शाम को 4 बजे जब फिर से गेट तोड़ने के लिए पहुंचा तो हजारों सत्संगी पहुंच गए। कइयों के हाथों में हथियार थे। बुलडोजर आगे बढ़ते ही सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर सत्संगियों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर चलाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed