फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satsangis attacked police by pushing children forward In Agra many policemen were injured

सत्संगियों का पुलिस पर हमला: बच्चों को आगे करके बनाया सुरक्षा कवच...और पीछे से बरसाते रहे पत्थर व लाठी-डंडे

Sun, 24 Sep 2023 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 07:57 PM IST
सार

आगरा में सत्संगियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आगे करके अपना सुरक्षा कवच बनाया और पीछे से पुलिस पर पत्थर व लाठी-डंडे बरसाते रहे। 

विज्ञापन
satsangis attacked police by pushing children forward In Agra many policemen were injured
सत्संगियों का पुलिस पर हमला: घायल हुईं बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगी और पुलिस टीम आमने-सामने आ गई। इस दौरान संयम, धैर्य और सत्संग को मानने वाले सत्संगियों ने जमीन के लिए सिद्धांतों की तिलांजलि दे दी। मासूमों को ढाल बनाकर पुलिस-प्रशासन पर पथराव किया। उनका यह रूप देख लोग अचंभित दिखे। लोगों ने कहा कि ये कैसे अनुयायी हैं, जिनके लिए जमीन से सस्ती मासूमों, महिलाओं की जान है।

विज्ञापन


चर्चा के मुताबिक रात में ही तय हुआ कि बच्चे, छात्र-छात्राएं, महिलाओं को आगे रखकर पीछे से सत्संगी मोर्चा लेंगे। हुआ भी यही, जब शाम को फोर्स गेट हटाने पहुंची। बवाल बढ़ने पर कुछ महिलाएं, बच्चे दहशत में आ गए और रोने लगे। 8 साल की बच्ची भयभीत होकर सुबकने लगी। उसके सिर पर पर भी डंडा लग गया। इसके बावजूद सत्संगियों ने बच्चों और महिलाओं को प्रदर्शन से हटने के लिए नहीं कहा और लाउडस्पीकर से मोर्चे पर डटे रहने का एनाउंस करते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दी थी जिम्मेदारी

सत्संगियों की रणनीति में पदाधिकारियों को बच्चे और महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। कहा था कि व्हाट्सएप पर संदेश जाते ही एकजुट हो जाना है। फोर्स देख संदेश भेजते ही 10 मिनट में भीड़ जुट गई।

सत्संगियों की मंशा साफ हो गई

किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की जान जोखिम में डाल दी। इससे उनकी मंशा साफ हो गई कि इनके लिए जमीन और संपत्ति ही मायने रखती है। संस्था अपने धार्मिक निष्ठा से भटक गई है। शांति का संदेश देने वाले बने हिंसक बन गए और कइयों की जान खतरे में डाल दी।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

सीबीआई से जांच करवाने के लिए करेंगे अनशन

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि किसानों की जमीन और अवैध कब्जा हटाने आई पुलिस व प्रशासन पर पथराव कर लहूलुहान कर दिया। ये किसी धार्मिक संस्था के कृत्य नहीं हो सकते हैं। मेरी सरकार से मांग है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, इसके लिए अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed