Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Attacks BJP in Agra Says PDA Will Change Politics

यूपी: 'पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश', आगरा में सपा अध्यक्ष का नया नारा, बोले- लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा

Sun, 15 Nov 2026 03:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने आगरा के दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस साल में सरकारी व्यवस्था चौपट कर दी गई और संस्थानों में पीडीए व दलित समाज की भागीदारी कम हुई है।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Attacks BJP in Agra Says PDA Will Change Politics
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने 'पीडीए' का नया अर्थ बताते हुए कहा, "पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहले 'पीडीए' से घबराते थे और अब इसकी अलग-अलग परिभाषाएं बताने लगे हैं, जबकि वे इसे समझ ही नहीं पाए।
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव ने प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां स्कूल बंद किए गए हैं, वहां दुकानें खोली जा रही हैं और वनस्पति के काउंटर भी खोले जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा और एंबुलेंस तक नहीं चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में सरकारी व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया गया है और व्यवस्थाएं निजी हाथों में सौंप दी गई हैं। अब तो अस्पतालों को भी इलाज की जरूरत पड़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दलित समाज के उत्पीड़न के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में दलितों के उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अखिलेश यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन संस्थानों में युवाओं का भविष्य बनता है, उन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 'पीडीए' और दलित समाज के प्रोफेसर नहीं हैं, जो कि समाज के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।


 
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग डराते और धमकाते हैं, समय-समय पर लाठी निकालते हैं, इस बार उनकी लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा। उन्होंने इसे बदलाव का संदेश बताते हुए युवाओं और छात्रों की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed