फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary will address public meetings in Agra

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आज आगरा में, छह विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसंपर्क

Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
सार

आगरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सपा-रालोद गठबंधन के नेता अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आगरा आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary will address public meetings in Agra
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार चरम पर है। शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी आगरा आएंगे। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेता फतेहाबाद, ग्रामीण, खेरागढ़, छावनी, उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में छोटी सभाएं करेंगे। रथ से जनसंपर्क करेंगे। प्रतापपुरा, बरौली अहीर, फतेहाबाद रोड पर स्वागत समारोह होगा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने जिले की नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जिनमें छह सीट सपा, तीन रालोद के खाते में आई हैं। गठबंधन प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार सुबह 11.45 बजे दिल्ली से अखिलेश व जयंत निजी विमान से खेरिया हवाई अड्डे आएंगे। 

विज्ञापन

साढ़े 12 बजे करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता 

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने संयुक्त रूप से बताया कि सबसे पहले 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फिर कुआखेड़ा व सलोनी फार्म व रमाडा मोड़ पर स्वागत समारोह होगा। लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए फतेहाबाद जाएंगे। जहां सपा रालोद संयुक्त प्रत्याशी रूपाली दीक्षित के लिए सिसौदिया कोल्ड स्टोर पर छोटी सभा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बमरौली कटारा जाएंगे। फिर हिल्टन होटल के सामने जेपी ग्रीन्स के मैदान में छावनी, उत्तर व दक्षिण क्षेत्र प्रत्याशियों लिए समर्थन जुटाएंगे। फिर प्रतापपुरा चौराहा पर स्वागत होगा। इटौरा होते हुए अकोला होते हुए दक्षिणी बाईपास पर ग्रामीण व खेरागढ़ प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। 

संयोग: फिर वही दिन, बदला जोड़ीदार

पांच साल बाद फिर वहीं दिन है। तारीख एक दिन आगे पीछे हो गई है। जोड़ी भी बदल गई है। तीन फरवरी 2007 को अखिलेश व राहुल गांधी ने आगरा में रोड शो किया था। उस दिन भी शुक्रवार था। 4 फरवरी को फिर अखिलेश आगरा में रथ लेकर आ रहे हैं। इस बार उनके साथ जयंत चौधरी होंगे। 2007 का रोड शो चुनाव नतीजों के हिसाब से फ्लॉप रहा था। इस बार अखिलेश व जयंत की जोड़ी से सपा व रालोद कार्यकर्ताओं में जोश हाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed