फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav addressed the public meeting in Etah

UP Election 2022: एटा में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- हाथरस की बेटी को न्याय न दिला सकी सरकार

Sun, 13 Feb 2022 07:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 07:33 PM IST
सार

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता सबसे ज्यादा अपमानित हुई। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करा पाया। इस बार का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed the public meeting in Etah
एटा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सैनिक पड़ाव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पहले ही चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यह सरकार हाथरस की बेटी को न्याय नहीं दिला सकी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा समेत अन्य परीक्षाएं सोची समझी साजिश के तहत रद कर दी गई। सपा की सरकार में निष्पक्ष परीक्षा करा सभी विभागों में भर्ती कराई जाएंगी। भाजपा के बड़े-बड़े नेता झूठ बोल रहे हैं। कानून व्यवस्था की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोगों से पर्चे छीने गए, बहनों के कपड़े फाड़े। चुनाव को लूटने का काम किया। 

विज्ञापन

यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव- अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता सबसे ज्यादा अपमानित हुई। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करा पाया। इस बार का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव आप और हमारे भविष्य का चुनाव है। सपा सरकार लाकर भाजपा की गुंडागर्दी से बचाएं। इस दौरान प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर यादव, अमित गौरव यादव टीटू, रणजीत सुमन, जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने सड़क पर गाड़ी रोक पानी की बोतलें-पाउच निकाले

दोपहर में तेज धूप के बीच खड़े होकर कार्यकर्ता गर्मी से बेचैन हो गए। अंदर पानी की व्यवस्था न होने के कारण प्यास से परेशान थे। जैसे ही अखिलेश का भाषण खत्म हुआ, भीड़ ने बाहर निकलकर जीटी रोड से जा रही एक गाड़ी को रोक लिया। इसमें रखी पानी की बोतलें ओर पाउच निकाल लिए। भीड़ के आगे गाड़ी के चालक ने विरोध नहीं किया। 

अखिलेश की सभा में पत्रकारों से अभद्रता, तोडे़ कैमरे

रामलीला मैदान में रविवार को हुई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा में समर्थकों ने पत्रकारों से अभद्रता कर दी। दो कैमरे तोड़ दिए और एक छीन लिया। नाराज पत्रकारों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार दोपहर अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

इसी दौरान सपाई अति उत्साहित हो गए और यह पूरा घटनाक्रम हुआ। पत्रकारों के कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सभा के दौरान भीड़ से 20-25 लोग पत्रकार दीर्घा में आकर गाली-गलौज करने लगे। हाथापाई भी की। वहीं दो फोटोग्राफरों के कैमरे तोड़ दिए और एक का कैमरा छीन लिया।

यह भी आरोप है कि हमलावरों के इरादे प्राणघातक थे, जिसके चलते पत्रकारों को वहां से भागकर जान बचानी पड़ी। कोतवाली नगर प्रभारी डीएस मिश्रा ने बताया कि पत्रकारों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed