फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha filed complaint in thana on organizing Urs in Taj Mahal without permission

Agra: बिना अनुमति ताजमहल में उर्स का आयोजन, अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने में दी तहरीर

Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

बिना अनुमति के ताजमहल में उर्स का आयोजन किया गया। इस पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने में तहरीर दी है। इससे पहले महासभा ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। 

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha filed complaint in thana on organizing Urs in Taj Mahal without permission
ताज महल - फोटो : bbc

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में धारा 144 लागू बोने के बाद भी ताजमहल में बिना अनुमति के उर्स का आयोजन किया गया। इस पर बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ताजगंज थाने में पुरातत्व विभाग और उर्स कमेटी के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि ताजमहल में उर्स के संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। जवाब में लिखा था कि ताजमहल के अंदर की सुरक्षा सीआईएसएफ व पुरातत्व विभाग करता है। 
विज्ञापन


उर्स के लिए थाना स्तर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। दो फरवरी से जनपद में धारा 144 लागू हो गई है। इसके बावजूद भी 6 से 8 फरवरी तक उर्स का आयोजन हुआ। अगर, थाना स्तर से कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत को दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed