फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Akhand Bhakti is performed on behalf of the gods by going to Nandishwar Island'

नंदीश्वर द्वीप में जाकर अखंड भक्ति की जाती है

Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Akhand Bhakti is performed on behalf of the gods by going to Nandishwar Island'
आगरा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर-डी ब्लाक, कमला नगर में चल रहे नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान रविवार को सुबह मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर ससंघ के सानिध्य में जिन अभिषेक व शांतिधारा की गई। मंत्रोच्चारण के साथ विधान का पूजन किया गया।
विज्ञापन

प्रवचन में मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि जिनेंद्र भगवान की आराधना करके कर्मों की निर्जरा शास्त्रों में वर्णित है। इस महापर्व में देवों की ओर से नंदीश्वर द्वीप में जाकर अखंड भक्ति की जाती है। हमें यहीं से प्रभु की भक्ति में सराबोर होना है। मुनिराज का पाद प्रक्षालन का सौभाग्य राहुल जैन, आलोक जैन, रोहित जैन परिवार को मिला। पंडित राकेश जैन शास्त्री ने अष्ट द्रव्य से अर्घ्य समर्पित करके पूजन कराया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस दौरान प्रदीप जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अनिल रईस, अनिल जैन, पारसबाबू जैन, हरीचंद जैन, नरेश जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, मुकेश, शुभम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed